देश

प्रज्ञान रोवर ने चांद पर खींची विक्रम लैंडर की तस्वीर, ISRO ने किया शेयर

चंद्रयान-3 के विक्रम और प्रज्ञान पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. इसका कारण यह है कि चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का काम शुरू हो गया था. इसी कड़ी में अब प्रज्ञान रोवर ने अपने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची है. यह वह तस्वीर है जो पहली बार उसने अपने नेविगेशन कैमरे का इस्तेमाल करके क्लिक की है. खुद इसरो ने इसे शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसरो ने बहुत ही शानदार कैप्शन भी लिखा है.

विक्रम लैंडर की तस्वीर क्लिक

दरअसल, इसरो ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि स्माइल प्लीज प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की है. यह तस्वीर रोवर ने ऑनबोर्ड नेविगेशन कैमरा (NavCam) से ली गई है. नैवकैम को लेबोरेटरी फॉर इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (LEOS) ने बनाया है. प्रज्ञान रोवर में एक तरफ ये दो नैवकैम लगे हैं. मालूम हो कि रोवर का कुल वजन 26 किलो है. यह तीन फीट लंबा, 2.5 फीट चौड़ा और 2.8 फीट ऊंचा है. छह पहियों पर चलता है.

मजबूत तरीके से काम करता हुआ
इस तस्वीर में साफ-साफ विक्रम लैंडर दिखाई दे रहा है. हालांकि वह एक तरफ झुका हुआ जरूर नजर आ रहा है लेकिन एकदम मजबूत तरीके से काम करता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल उसकी यह तस्वीर जमकर वायरल हुई है. इससे महज एक दिन पहले चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे एक पेलोड ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन की मौजूदगी की पुष्टि की है. खुद इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी. इतना ही नहीं इसके अलावा सल्फर की भी मौजूदगी की पुष्टि की गई.

70 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की यह पहली तस्वीर है जो सामने आई है. इससे पहले चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पिछले हफ्ते इसरो ने प्रज्ञान रोवर के विक्रम से बाहर निकलने की कई तस्वीरें जरूर शेयर की गई थीं. बता दें कि इसरो ने चांद की सतह के तापमान से जुड़ा एक ग्राफ रविवार को जारी किया था. इसरो के मुताबिक चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट ने दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का तापमान प्रोफाइल किया. यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}