मनोरंजन

Amisha Patel ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, चेक बाउंस मामले में वारंट हुआ था जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस Amisha Patel को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री ने रांची के सिविल कोर्ट में आज (17 जून) सरेंडर किया है। सात अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था। झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दोनों पर यह केस दर्ज कराया था।

सरेंडर के बाद मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक रांची सिविल जज (सीनियर डिविजन) डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद 10 हजार के मुचलके पर अभिनेत्री को जमानत मिल गई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें Amisha Patel को पेश होना है। सुनवाई के दौरान अगर वह कोर्ट में मौजूद नहीं रहती हैं तो उनका खारिज कर दिया जाएगा।

ये है पूरा मामला

शिकायतकर्ता के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी, जिसके लिए Amisha Patel और उनके पार्टनर ने पैसे लिए थे। तब दोनों ने निर्माता से कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद वे पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देंगे। हालांकि, जब उन्होंने पैसे मांगे तब यह रकम निर्माता को नहीं लौटाई गई।

काफी समय के बाद दोनों की तरफ से ढाई करोड़ और 50 लाख के दो चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी।   हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}