देश

Chandrayaan 3 mission: ऐतिहासिक पल का बनें गवाह, जानें-कैसे और कहां देख सकते हैं लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग

चांद और चंद्रयान के बीच दूरी अब सिर्फ 25 किमी की रह गई है. चांद की सतह से 25 किमी ऊपर चंद्रयान-3 चक्कर लगा रहा है और 23 अगस्त को शाम 6 बजकर चार मिनट पर सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. आपको बेसब्री होगी इस खास पल का गवाह बनने के लिए कौन सा तरीका अपनाना होगा. किस तरह से आप चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते देख सकेंगे.चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग को आप इन जगहों पर देख सकते हैं

इन खास प्लेटफॉर्म पर चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग

इसरो की वेबसाइट https://www.isro.gov.in/

इसरो के ऑफिसियल यूट्यूब https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

इसरो के आधिकारिक फेसबुक चैनल https://www.facebook.com/ISRO

डीडी नेशनल पर भी देख सकते हैं.

14 जुलाई को चंद्रयान की सफल लांचिंग

6 जुलाई को इसरो ने श्रीहरिकोटा के दूसरे पैड से मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख 14 जुलाई घोषित की. 7 जुलाई को वाहन विद्युत परीक्षण का सफल समापन हुआ, 11 जुलाई: संपूर्ण लॉन्च प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए 24 घंटे के व्यापक ‘लॉन्च रिहर्सल’ किया गया था. 14 जुलाई को LVM3 M4 वाहन ने चंद्रयान-3 को उसकी निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}