मनोरंजन

Fulwa Trailer: संघर्ष बेटी की कहानी ‘फुलवा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Bhojpuri Cinema आज के समय में देश और दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुका है। अब Bhojpuri Cinema  की पहचान सिर्फ यूपी और बिहार तक ही नहीं रह गई है, बल्कि कई विदेशियों को भी अब भोजपुरी गाने सुनते देखा गया है। Fulwa Trailer रितेश पांडे, रवि किशन, मनोज तिवारी, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा आदि इस सिनेमा के जाने पहचाने नाम हैं।

Bhojpuri Cinema  की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स भी खूब नई फिल्में लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रितेश पांडे की आने वाली फिल्म फुलवा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि उसमें क्या है

कैसा है Trailer

Fulwa Trailer एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है। माता-पिता उसकी शादी ऐसे घर में कर देते हैं जहां उसका पति अपनी पत्नी की पढ़ाई में उसका साथ देता है और उसके कलेक्टर बनने के सपने को अपना सपना मान बैठता है। इसी बीच उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव होते हैं और आखिरकार फुलवा कलेक्टर बन जाती है।

Starcast

Starcast  की बात करें तो इस फिल्म में रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव, प्रीति शुक्ला, किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं। एम जे फिल्म्स एंड स्टूडियो प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मधुकर आनंद और सी.बी. दिनेश ने अपना म्यूजिक दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}